{"_id":"65299a4f2f28356e850e30c4","slug":"more-than-77-lakhs-electricity-due-over-consumers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1003-4746-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 77.65 लाख की बिजली जलाई, भुगतान करने में ढिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 77.65 लाख की बिजली जलाई, भुगतान करने में ढिलाई
Sat, 14 Oct 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने 69 बकायेदारों को दिया बकाया जमा करने का आखिरी अवसर
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम ने लंबे समय से बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। निगम ने 69 उपभोक्ताओं को 77 लाख 65 हजार रुपये का बकाया जमा करने का अंतिम मौका देते हुए एक सप्ताह का समय दिया है। बकायेदारों आरसी काटकर डीएम को भेजी गई है।
ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजलीघरों की मरम्मत, नए ट्रांसफार्मर, तार और पोल लगाने की कार्यवाही की जा रही है। कईं उपभोक्ता लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का बकाया एक लाख के पार हो चुका है। ऊर्जा निगम के हर डिवीजन में ऐसे बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर उनको एक हफ्ते के भीतर बकाया जमा करने का आखिरी मौका दिया है। इन बकायेदारोंमें मुख्य बाजार के अलावा आदर्श कालोनी, भूरारानी, गांधी कालोनी, जाफरपुर, धर्मपुर, दिनेशपुर सहित अन्य जगहों के उपभोक्ता शामिल हैं। इसके अलावा सहकारी संघ लिमिटेड भी ऊर्जा निगम का बकायेदार है।
कोट:
बिजली बिल का भुगतान ना करने वाले उपभोक्ताओं को वसूली का नोटिस भेजा गया है। बिल जमा ना करने से निगम के निर्धारित लक्ष्यों की समय सीमा प्रभावित होती है। यदि समय पर बिल का भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काटा जाएगा। इसके साथ ही आरसी जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। - शेखर चंद्र त्रिपाठी, एसई, ऊर्जा निगम