{"_id":"6486157d6d0262621e03ecb4","slug":"more-temperature-in-usnagar-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-212-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नौ घंटे की बिजली कटौती ने निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नौ घंटे की बिजली कटौती ने निकाला पसीना
Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का दम निकाल दिया। नौ घंटे सप्लाई बाधित रहने से लोग गर्मी से बिलबिला गए। ऊर्जा निगम के दफ्तर में फोन किया गया मगर कोई हल नहीं निकला।
रुद्रपुर की पॉश कालोनी आवास विकास, डॉक्टर कॉलोनी और सबसे बड़ी मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में नौ घंटे बिजली गुल रही। सुबह 10 बजे से बिजली गुल हो गई। सुबह से बिजली नहीं होने के चलते कई लोगों के शाम तक इंवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से मैंटेनेंस का हवाला देकर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहने की व्हाट्सएप ग्रुप में बात कही गई थी लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी बिजली नहीं होने से आवास विकास में लोगों के घरों के इंवर्टर बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों का यही रवैय्या रहा तो व्यापारी निगम कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर, एसडीओ अंशुल मदान ने बताया कि उपकेंद्र की मैंटेनेंस के चलते बिजली काटी गई है। तकनीकी दिक्कत होने के चलते थोड़ा विलंब हो गया था।
विज्ञापन
खटीमा में डायरिया का प्रकोप, बीमार पड़ रहे हैं बच्चे
खटीमा। लगातार बढ़ रही गर्मी से बच्चे उल्टी-दस्त और डायरिया के प्रकोप से पीड़ित हैं। उप जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित बंसल ने बताया कि डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा हैं।
एक प्राइवेट अस्पताल के जनरल वार्ड में उल्टी-दस्त, बुखार, डायरिया से पीड़ित चार बच्चे भर्ती हैं। ग्राम चारूबेटा बिल्लेश्वर कालोनी से पांच वर्षीय श्रृष्टि गैड़ा चार दिन से अस्वस्थ है। दो दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती किया गया। इसे बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत थी। सितारगंज से एक दिन पूर्व 10 जून को अस्पताल में भर्ती मायरा बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित है। नेपाल से सात महीने की माहिरा भी डायारिया से पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं।
दूसरे अस्पताल में मयूर विहार सैक्टर तीन निवासी हर्ष बहादुर सिंह की जूही सिंह पांच साल और वैभव सिंह तीन साल अस्पताल में भर्ती हैं। जूही और वैभव अपने माता-पिता के साथ रायबरेली गए थे। वहीं से दोनों की तबीयत खराब हो गई।
बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी देखभाल में सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों को घर में जूस बनाकर पिलाया जाए, पानी अधिक पिलाया जाए। बाहर की चीजें बच्चों को कतई न दें। सुबह से शाम तक बच्चों को धूप से बचाए और ओआरएस का घोल नियमित रूप से पिलाए। बोतल का दूध बच्चों को न दें। - डॉ. राजेश गंगवार, बाल रोग विशेषज्ञ।