फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More PowerCut in Usnagar

Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती से हांफ रहे इन्वर्टर

Sat, 17 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
More PowerCut in Usnagar
गदरपुर। बरसात का माैसम शुरू होने के बावजूद बारिश न होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वोल्टेज की कमी के कारण कई मोटर शो पीस बनकर रह गए हैं। अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लंबी कटौती होने से इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं। भूजल स्तर घटने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगरीय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अघोषित कटौती की जा रही है। कई कई घंटों तक बिजली की आपूर्ति बहाल न होने से जनता परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से शहरी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही भी कम हो रही है। गर्मी की मार से परेशान लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम को दिन, रात आपूर्ति बहाल रखनी चाहिए।
विज्ञापन




लोगों की प्रतिक्रिया
कई घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। इससे घरेलू कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है। बूढ़ों और बच्चों का भी बुरा हाल है। - कुसुम रानी, विशनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। लो वोल्टेज के कई विद्युत चालित उपकरण तक काम नहीं कर रहे हैं। - राजबाला ग्राम प्रधान, खानपुर पश्चिम।
तेज हवा चलने से कई पेड़ों की टहनियां तारों से टकरा रहीं हैं। इस कारण शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रहीं हैं और ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। - गौरव रल्हन, महावीरनगर।
अनियमित बिजली आपूर्ति से फसलों की सिंचाई भी बाधित हो रही है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है जबकि धान की रोपाई शुरू हो रही है। - शिवम त्रिपाठी, बकैनिया।
यहां शुक्रवार रात भी घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर क्षेत्र में भी विद्युत की अनियमित आपूर्ति गंभीर समस्या बनी हुई है। - हिमांशु हुड़िया, व्यापारी, गदरपुर।


बारिश न होने के कारण पनबिजली परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन कम हो रहा है। आपूर्ति से मांग अधिक है। बाहर से आपूर्ति न होने के कारण अघोषित कटौती की जा रही है। ओवरलोडिंग गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्युत चोरी रोकने के लिए निगम छापामार अभियान चल रहा है। - शेखर चंद्र त्रिपाठी, एसई, ऊर्जा निगम, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed