फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More Animals in Shantipuri

Udham Singh Nagar News: इंसानों ने इंसानियत छोड़ी तो मवेशी जानवर बन गए

Wed, 10 May 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
More Animals in Shantipuri
जवाहरनगर में की सड़क पर झुंड में घुमते लावारिस पशु।
शांतिपुरी। शहर में कई जगह लावारिस पशु घूमते देखे जा रहे हैं। दरअसल दूध देने और खेतों में काम लेने की क्षमता खत्म होने के कारण लोगों ने इन्हें बोझ समझकर लावारिस छोड़ दिया। अब ये पशु भोजन की तलाश में या तो कूड़ा कचरा खा रहे हैं या फिर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रहने का ठौर ठिकाना नहीं होने के कारण ये सड़क पर घूमते हैं, जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

शांतिपुरी और जवाहरनगर क्षेत्र में लावारिस पशुुओं के आतंक से किसान और ग्रामीण परेशान हैं। पशु खेतों में घुसकर फसल चट कर रहे हैं। गई जगहों पर तो फसलों को बचाने के लिए किसानों को रातभर जागना पड़ रहा है। किसानों ने फसल को महफूज रखने के लिए खेतों के चारों ओर कटीले तार लगाए हैं लेकिन भूख मिटाने के लिए ये पशु कटीले तार को भी तोड़कर खेतों तक पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही सड़कों पर घूम रहे पशु हादसे का कारण भी बन रहे हैं। बीते दिनों किच्छा में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से लावारिस पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
- लावारिस पशुओं ने खेत में लगी फसल को खा कर नष्ट कर दिया है। रोज लावारिस पशुओं को नगला बाइपास के जंगलों की तरफ खदेड़ा जाता है। लेकिन रात को ये पशु फिर से खेतों में पहुंचकर फसल बर्बाद कर देते हैं। बिशन सिंह मेहरा, जवाहरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

- रात भर अपने खेतों की चौकीदारी कर रहे हैं। थोड़े समय के लिए वह आराम करने के लिए घर जाते हैं। सरकार से लावारिस पशुओं के लिए कोई सुरक्षित स्थान चिह्नित करने की मांग है, जिससे किसान की फसल सुरक्षित रहे। - बलवंत सिंह मनराल, ग्राम जवाहरनगर
- बीते कुछ समय से लावारिस पशुओं की तादाद बढ़ रही है। ये पशु झुंड में खेत में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अपने खेत की गन्ने की फसल को बचाने के लिए रात भर चौकीदारी करने के लिए लोग मजबूर हैं। - मनीष धौनी, जवाहरनगर

- गांव में काफी बड़ी संख्या में लावारिश पशु घूम रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ये पशु हिंसक होकर लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इन पशुओं को यहां से हटाकर गोशाला या अन्य जगहों पर भेजें। - मोहन पांडे, जवाहरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed