{"_id":"903e7aa591994470f922371469966c1e","slug":"monkey-love-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के पिल्ले से बंदर को हो गया मोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते के पिल्ले से बंदर को हो गया मोह
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
बिल्वेश्वर मंदिर के आसपास कुत्ते के पिल्ले को लेकर घूम रहा बंदर कौतूहल का विषय बना हुआ है। बंदर सफेद रंग के पिल्ले को कभी जमीन तो कभी पेड़ों में ले जाता है।
बीते लगभग एक सप्ताह से बंदर का कुत्ते के बच्चे के प्रति जगा मोह आम दर्शकों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। एक हाथ से पिल्ले को पकड़ कर घूमता बंदर भीड़-भाड़ देख पिल्ले को लेकर साल और सागौन के पेड़ों की चोटी तक पहुंच जाता है। बिल्वेश्वर मंदिर कमेटी सदस्य एवं आम जनता इस अजूबे को देख स्तब्ध हैं। मंदिर के पुजारी नर सिंह गिरि महाराज, मंदिर कमेटी अध्यक्ष टीए बिष्ट एवं मनोरथ तिवारी, नारायण सिंह थापा भी आश्चर्य में हैं। शनिवार को यह बंदर चारुबेटा कालोनी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लगे जंगल में देखा गया।