फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Monica first and Anju second in 3000 meters race

3000 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम और अंजू द्वितीय रहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Monica first and Anju second in 3000 meters race
विजयी प्रतिभागियों के साथ ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल पंचायतराज युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक विभाग के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय खड़कपुर देवीपुरा न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का मंगलवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर अंडर-14 व 17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 3000 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम और अंजू द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

अंडर 14 बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम, अक्षरा द्वितीय व शगुफ्ता तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम, सुहानी द्वितीय व सगुप्ता तृतीय, खो-खो में रेलवे प्रावि प्रथम, माउंट सनाई द्वितीय व स्कॉलर्स एकेडमी तृतीय रही। लंबी कूद में अक्षरा प्रथम, ईशा द्वितीय व मोहिनी तृतीय रहीं। कबड्डी में रेलवे और बालीवाल में स्टेडियम प्रथम रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हिमांशी प्रथम, मोनिका द्वितीय, भावना तृतीय, 400 मीटर में नेहा प्रथम, स्वाति राय द्वितीय व अंशु तृतीय रहीं। 800 मीटर में कविता प्रथम, काजल द्वितीय, अंजू तृतीय, 1500 मीटर में मोनिका प्रथम, काजल द्वितीय, ईशा तृतीय रहीं। वहीं 3000 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, अंजू द्वितीय व ईशा तृतीय रहीं। लंबी कूद में नेहा प्रथम, हिमांशी द्वितीय, अंशु तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्का फेंक में भावना प्रथम, निशा द्वितीय, सुनैना तृतीय, गोला फेंक में तनिशा त्यागी प्रथम, प्रियंका द्वितीय व वैशाली तृतीय, भाला फेंक में स्वाति राय प्रथम रहीं। वहीं खो-खो में राकइंका प्रथम, स्टेडियम द्वितीय व मास्टर्स इंटरनेशनल तृतीय रहे।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप व कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य रिंकू सक्सेना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कश्यप और उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो समेत अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मनोज विश्नोई, जगजीत सिंह, मेजर मुनीशकांत शर्मा, विजयपाल सिंह चौहान, मनोज शर्मा, चौधरी नवनीत सिंह, बृजभूषण विश्नोई, जयदीप सिंह, रनधीर सिंह, राजू गौतम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed