{"_id":"687951c33a7284db9d057464","slug":"money-will-be-provided-for-the-arrangement-of-utensils-carpets-and-blankets-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-127343-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बर्तन, दरी और कंबल के इंतजाम के लिए मिलेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बर्तन, दरी और कंबल के इंतजाम के लिए मिलेगा धन
Fri, 18 Jul 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री महिला-पुरुष मंगल दल स्वावलंबन योजना के तहत प्रत्येक मंगल दलों के खाते में 14268 रुपये भेजे जाएंगे। इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक उपयोग के सामानों की खरीद में किया जाएगा। गांव में कोई सार्वजनिक भोज हो या कोई बैठक। अब उसके लिए दरी, बर्तन आदि के लिए ग्रामीणों को टेंट हाउस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। यह सुविधा उन्हें अपने गांव के मंगल दल के पास ही उपलब्ध मिलेगी। इसके लिए सरकार सीधे ग्राम पंचायतों में गठित महिला व पुरुष मंगल दलों के खाते में धनराशि भेज देगी।जिला युवा कल्याण अधिकारी, बीएस रावत ने बताया कि ग्राम पंचायतों में नियुक्त महिला-पुरुष मंगल दल से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
2020-21 में दी गई थी धनराशि
इस योजना के तहत सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2020-21 में मंगल दलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें सभी मंगल दलों की तरफ से प्रस्ताव भेज गए। जिस पर सरकार की तरफ से धनराशि खातों में उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
2020-21 में दी गई थी धनराशि
इस योजना के तहत सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2020-21 में मंगल दलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें सभी मंगल दलों की तरफ से प्रस्ताव भेज गए। जिस पर सरकार की तरफ से धनराशि खातों में उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन