फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Modified....Allegation...Crores of rupees siphoned off by admitting fake patients and taking insurance claims

Udham Singh Nagar News: संशोधित....आरोप...फर्जी मरीज भर्ती कर बीमा क्लेम लेकर करोड़ों हड़पे

Tue, 10 Feb 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Modified....Allegation...Crores of rupees siphoned off by admitting fake patients and taking insurance claims
सितारगंज। निजी अस्पताल में ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ सितारगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


डॉ. आरिफ खान ने बताया कि वह डॉक्टर हैं। उनका सितारंगज में प्रयास हास्पिटल व रिसर्च सेंटर है। बताया कि एक सितंबर 2023 को बिगवारा, रुद्रपुर निवासी डॉ. अतुल पांडे और डॉ. रिचा पंत ने उनका अस्पताल पांच साल के लिए कुछ शर्तों के साथ लीज पर लिया था। इसमें एक शर्त यह थी कि यदि कोई पक्ष लीज को समयावधि से पहले भंग करेगा तो उसे 90 लाख रुपये प्रतिकर के रूप में देने होंगे। आरोप लगाया कि डॉ. अतुल पांडे ने किराएनामे को भंग कर उन्हें सूचित किए बिना 21 जुलाई 2025 को अस्पताल खाली कर दिया।
विज्ञापन




डॉ.आरिफ ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. अतुल पांडे और डॉ. रिचा पंत ने प्रयास हास्पिटल के संचालन के दौरान 150 फर्जी मरीजों को उनके नाम से अस्पताल में भर्ती दिखाया। इन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। उन फाइलों पर मरीज के इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम भी अंकित किया जबकि अस्पताल लीज पर देने के बाद कभी भी किसी मरीज का इलाज नहीं किया। सिर्फ भुगतान पाने के लिए डॉ. अतुल पांडे ने ईएसआई में क्लेम के लिए इन फाइलों को अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आरिफ ने आरोप लगाया कि उन सभी मरीजों के बिल भी फर्जी हैं। उनके नाम से फर्जी मरीजों को अस्पताल में भर्ती दिखाया गया। फर्जी बिल बनाकर उनके नाम से मुहर बनाकर और फर्जी हस्ताक्षर कर ईएसआई क्लेम किया गया। फर्जी क्लेम होने के कारण उनके अस्पताल की सेवा समाप्त कर दी गई।




कोट

पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सीओ बीएस धौनी





आरोप निराधार हैं। अस्पताल मिलजुल कर संचालित हो रहा था। किराया अत्यधिक होने के कारण बेहतर विकल्प मिलने पर अस्पताल छोड़ दिया था। द्वेषवश दबाव बनाने के लिए अनर्गल आरोप लगाए गए हैं। फर्जीवाड़े के आरोप निराधार हैं। - डॉ. अतुल पांडे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed