फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Modi Maidan land found suitable for indoor and outdoor stadium

Udham Singh Nagar News: इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के लिए मोदी मैदान की जमीन पाई गई उपयुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Modi Maidan land found suitable for indoor and outdoor stadium
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में अ​धिकारियों की बैठ करते डीएय उदयराज सिंह। स्रोत सूचना विभाग
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मोदी मैदान में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा को लेकर डीएम उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं और शहर का हो रहे विस्तार को देखते हुए इंडोर और आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए मोदी मैदान की जमीन उपयुक्त पाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, जिला क्रीड़ाधिकारी, कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबंधक अस्थाई निर्माण इकाई (खेल), उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास निर्माण निगम देहरादून को निर्देश दिए कि चयनित भूमि का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्टेडियम निर्माण के लिए पार्किंग सहित सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाए। तहसीलदार को निर्देश दिए कि चयनित भूमि को खेल विभाग के नाम हस्तांतरित करने की कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करें। नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि मोदी मैदान में चयनित भूमि लगभग 20 एकड़ है। वहां एडीएम अशोक कुमार जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, गौरव पांडेय, आरसी जोशी, दिनेश कुटोला सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed