{"_id":"5fecd3158ebc3e3eb2530f15","slug":"modi-do-not-listen-to-farmers-says-bhagwant-man-sitarganj-news-hld409305822","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी अपने मन की बात सुनाते हैं पर किसान, मजदूर, व्यापारी की नहीं सुनते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी अपने मन की बात सुनाते हैं पर किसान, मजदूर, व्यापारी की नहीं सुनते
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर 35वें दिन चल रहे आंदोलन में सितारगंज के किसानों के साथ यूथ व महिला कांग्रेस के यु
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज/नानकमत्ता। किसान न्याय यात्रा के साथ नानकमत्ता साहिब पहुंचे संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा कि 35 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को लाचार बनाने वाले हैं।
बुधवार को किसान न्याय यात्रा का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सांसद मान का फूल मालाओं से स्वागत किया। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अपने हक में आवाज उठाने वालों को भाजपा सरकार देशद्रोही साबित करने पर तुली रहती है। मोदी सरकार द्वारा अब तक लाए गए जो भी कानून हैं, उनका सभी वर्गों ने विरोध किया। चाहे वह नोटबंदी हो, जीएसटी हो, एनआरसी हो या किसान विरोधी कानून। मोदी सरकार सभी को लाभकारी बताती है लेकिन लाभ लेने वालों को यह कानून या नियम समझ में ही नहीं आते। उन्होंने शेरों शायरी से केंद्र सरकार पर तीखे व्यंग भी कसे। वहां प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, विशन दत्त जोशी, बॉबी भाटिया, यशपाल सिंह, विनय कृष्ण मंडल, हरीश पांडे, जीवन शर्मा, सुवा सिंह, अजय अग्रवाल, हरविंदर सिंह खैरा, हाजी मुकीम रजा, हरचंद सिंह लवकुश, राजवीर, सुरेश राम आर्य, जगजीत सिंह आदि थे।
सांसद मान ने दरबार साहिब में मत्था टेका
नानकमत्ता। किसान न्याय यात्रा के दौरान मान ने संबोधन से पूर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान सेवा सिंह व महासचिव धन्ना सिंह ने उन्हें गुरुद्वारे का स्वरूप व स्मृति चिन्ह तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया। वहां प्रबंध समिति के सदस्य महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, निशान सिंह, हरभाग सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह आदि थे। इधर, निहंग सभा, जनजाति की महिलाओं, मुसलिम समाज और पर्वतीय समाज की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह और तलवार भेंट की गई। (संवाद)

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में आप सांसद भगवंत सिंह मान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते गुरुद- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में किसान न्याय यात्रा में बोलते आप सांसद भगवंत सिंह मान।- फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन