फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Modern coaches will be installed in Ramnagar-Agra Fort and Kathgodam-Dehradun Express

Udham Singh Nagar News: रामनगर-आगरा फोर्ट और काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक कोच

Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Modern coaches will be installed in Ramnagar-Agra Fort and Kathgodam-Dehradun Express
काशीपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा फोर्ट एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी कोच में परिवर्तित कर संचालित की जाएगी। गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर और ट्रेन संख्या 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम के आईसीएफ रैक को आधुनिक एलएचबी रैक में बदला जाएगा। बताया कि रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस में तीन जुलाई से रामनगर और चार जुलाई से आगरा फोर्ट से संशोधित रैक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसी प्रकार काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में 01 जुलाई से काठगोदाम एवं देहरादून से संशोधित रैक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 10 और वातानुकूलित कुर्सीयान के 03 कोचों सहित कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed