{"_id":"64b191156156cf64630b1796","slug":"mobile-theft-for-drugs-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-1471-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नशे के लिए मोबाइल छीनने वाले दो उचक्के गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नशे के लिए मोबाइल छीनने वाले दो उचक्के गिरफ्तार
Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार दो उचक्कों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल बरामद हुए हैं।
बृहस्पतिवार शाम को चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्लॉक रोड से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दूधिया नगर निवासी रोहित कश्यप और खेड़ा निवासी मान सिंह बताया। उन्होंने राहगीरों से मोबाइल लूटने की बात कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे हुए छह मोबाइल भी बरामद किए। आरोपी नशा करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मोबाइल छीनने की वारदातें की। एसएचओ विक्रम राठाैर ने बताया कि आरोपियाें को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।