फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mobile Phone For Anganbadi Worker

डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खराब स्मार्टफोन की मांगी सूची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mobile Phone For Anganbadi Worker
रुद्रपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले की सभी बाल परियोजना अधिकारियों को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खराब स्मार्टफोन की सूची मांगी। सूची मिलने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उन्हें नए फोन मिल जाएंगे। साथ ही पोषण ट्रैकर एप के कार्यों में भी गति आए।
विज्ञापन

बीते 10 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने ‘डेढ़ हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के फोन खराब, कैसे होगा पोषण ट्रैकर पर काम’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद शासन में हलचल मची। सूत्रों की मानें तो महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से उच्चाधिकारियों ने जवाब तलब कर लिया है। वर्ष 2019 में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए थे।
विज्ञापन

अधिकतर कार्यकर्ताओं के स्मार्टफोन खराब होने पर पोषण ट्रैकर एप के कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है। इससे एप पर कुपोषित, अतिकुपोषित, गर्भवती महिलाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का डाटा फीड नहीं हो पा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बाल परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को पत्र लिखकर आंगनबीड़ी कार्यकर्ताओं के खराब फोन की सूची जुटाई जा रही है। सूची मिलने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed