{"_id":"5c894ea2bdec221450544d7e","slug":"mla-thukral-s-claim-to-be-presented-before-national-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ठुकराल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पेश की दावेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ठुकराल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पेश की दावेदारी
Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष दावेदारी पेश करते विधायक ठुकराल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल लोकसभा सीट के लिए भाजपा से टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त बढ़ रही है। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है।दरअसल नैनीताल लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद के अलावा कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पुष्कर धामी, दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, पूर्व सांसद बलराज पासी के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी की दावेदारी है।
विज्ञापन
बुधवार को विधायक ठुकराल ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी से मुलाकात कर दावेदारी जताई। ठुकराल ने इसके अलावा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश से भी मिलकर बायोडाटा सौंपा।
विज्ञापन
फोन पर हुई बातचीत में ठुकराल ने बताया कि राष्ट्रीय नेताओं को राजनैतिक जीवन के बारे में बताया गया है। वह बचपन से ही आरएसएस के क्रियाकलापों में सक्रिय रहने के साथ ही चार बार छात्रसंघ अध्यक्ष, एक बार पालिकाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरी बार रुद्रपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और प्रदेश में सबसे अधिक वोट हासिल कर विधायक निर्वाचित हुए हैं। कहा कि यदि पार्टी टिकट देगी तो वह जीत दर्ज कर दिखाएंगे और यदि टिकट किसी दूसरे नेता को टिकट दिया गया तो उसे भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जाएगा।