{"_id":"69c0370c447feeedf302e61a","slug":"mla-staged-a-sit-in-demanding-the-opening-of-ambedkar-chowk-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-138831-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आंबेडकर चौक खोलने की मांग को लेकर विधायक ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आंबेडकर चौक खोलने की मांग को लेकर विधायक ने दिया धरना
Mon, 23 Mar 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। वर्षों से बंद पड़े आंबेडकर चौराहे को खोलने की मांग को लेकर रविवार को विधायक बेहड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चौक पर धरना दिया। इस दौरान एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के खिलाफ नारेबाजी की गई। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो रुद्रपुर स्थित एनएचएआई कार्यालय पर अधिकारियों का घेराव करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रामीण और मंडी के व्यापारी आंबेडकर चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने डेढ़ घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। विधायक बेहड़ ने कहा कि जनता चौराहे को खोलने की मांग कर रही है। उन्होंने स्वयं एनएचएआई और प्रशासन से इसे खोलने का आग्रह किया है।
बेहड़ ने बताया कि चौराहे को बंद करने के बाद दोनों ओर अवैध रूप से खोले गए कटों पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से चौक खोलकर लाल बत्ती लगाने की अपील की।
विज्ञापन
बेहड़ ने कहा कि आजादनगर, गिद्वपुरी, दरऊ, बीरुनगला, नौगवां, मलपुरा, छिनकी जैसे क्षेत्रों से स्कूल आने वाले बच्चे भी इन अवैध कटों से गुजरते हुए जान जोखिम में डालते हैं।
प्रदर्शन में कुंदन लाल सक्सेना, निवर्तमान चेयरमैन दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, गुरदास कालरा, बंटी पपनेजा, जगरूप सिंह गोल्डी, सुल्तान मलिक, शरीफ मलिक और विक्की कालरा आदि शामिल थे।