Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Shiv Arora and former MLA Rajkumar Thukral leveled allegations against each other in rudrapur

Uttarakhand News: रंपुरा में विवाद के बाद ठुकराल और शिव अरोरा में चले शब्द बाण, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Wed, 08 Oct 2025 05:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Oct 2025 05:05 PM IST
सार

रंपुरा में पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद एवं मारपीट के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। अब मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने हैं, जिनके बीच फेसबुक पर हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन
MLA Shiv Arora and former MLA Rajkumar Thukral leveled allegations against each other in rudrapur
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंपुरा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुए विवाद व मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अब विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए हैं। फेसबुक पर दोनों में शब्दबाण चले हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा का कहना है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व उसके भाई ने जिस तरह से मोहित कोली पर हमला किया वह निंदनीय है। कहा कि जिसे रंपुरा की जनता ने दो बार विधायक और एक बार चेयरमैन बनाया उसने क्षेत्र के ही एक युवक पर हाथ उठाया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ठुकराल झूठ की दुकान हैं। वह कहते हैं कि मैं जागरण में था। तभी उनकी गाड़ी पर युवक ने हाथ मारा जिस पर पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन

विधायक अरोरा ने पूछा कि क्या तुम इतने सीधे हो कि बिना कुछ सुने और समझे ही युवक पर हाथ उठा लिया। विधायक का कहना है कि दोनों भाइयों को शर्म आनी चाहिए। दोनों ने जाते ही एक भाजपा कार्यकर्ता पर हाथ उठाया। राजकुमार ठुकराल ने भी अपनी फेसबुक वॉल से पोस्ट कर विधायक को चेताते हुए लिखा है कि रंपुरा में जाकर उनके लिए गलत संदेश न फैलाएं। रंपुरा का एक-एक व्यक्ति उनके परिवार का सदस्य है। विधायक बिना कुछ सोचे समझे उनके बारे में नकारात्मकता फैला रहे हैं। कोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रंपुरा भाजपा का परिवार है। हमारे परिवार के सदस्य के साथ यदि गलत होगा तो हम उसके साथ खड़े रहेंगे। मारपीट करने से पहले पूर्व विधायक ठुकराल को सोचना व समझना चाहिए था। - शिव अरोरा, विधायक

- मेरे बारे में गलत संदेश फैलाने की कोशिश न करें। रंपुरा हमारे लिए और हम रंपुरा वालों के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। जो युवक मुझ पर आरोप लगा रहा है उसने हमारे ड्राइवर के साथ अभद्रता की। मेरे और मेरे भाई की हत्या की प्लानिंग की जा रही थी। विधायक पूरी घटना को जानने के बाद मेरे बारे में बोलें। - राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed