{"_id":"5fa1ab098ebc3e74f325d82a","slug":"mla-raise-demand-in-front-of-cm-rudrapur-news-hld402876599","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में तीन दिन संचालित हो श्रम न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में तीन दिन संचालित हो श्रम न्यायालय
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन देते विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर श्रम न्यायालय को तीन दिन रुद्रपुर में संचालित करने की मांग की है। उन्होंने अधिवक्ताओं के सामूहिक बीमा की मांग भी की है।
मंगलवार को सचिवालय में सीएम को सौंपे ज्ञापन में विधायक और बार अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर में स्थापित सिडकुल में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं लेकिन जिला मुख्यालय में श्रम न्यायालय की स्थापना नहीं की गई है। रुद्रपुर से 60 किलोमीटर दूर काशीपुर में श्रम न्यायालय स्थापित है। इससे गरीब मजदूर, वादकारी और अधिवक्ताओं को वादों के सिलसिले में काशीपुर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से काशीपुर स्थित श्रम न्यायालय को सप्ताह में तीन दिन वादों की सुनवाई के लिए जिला मुख्यालय रुद्रपुर के श्रम भवन में कैंप न्यायालय के रूप में स्थापित करने की मांग की है। कहा कि इससे एक लाख से अधिक मजदूरों को फायदा होगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम से जिला न्यायालय में नवनिर्मित अधिवक्ता चेंबर, पार्किंग आदि निर्माण कार्यों के लोकार्पण के लिए समस्त अधिवक्ताओं की ओर से जिला न्यायालय में आने की गुजारिश की। विधायक ने सीएम से काशीपुर बाईपास मार्ग चौड़ीकरण, महतोष मोड़ से यूपी की सीमा नवाबगंज तक मार्ग के चौड़ीकरण करने, नजूल भूमि के मालिकाना हक की मांग को पूरा करने को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
नानकमत्ता साहिब और बरहैनी में एयरपोर्ट खोलने की मांग उठाई
नानकमत्ता। विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक नगरी नानकमत्ता साहिब और बरहैनी में एयरपोर्ट खोलने की मांग की है। सीएम ने नागरिक उड्डयन सचिव से दोनों जगह एयरपोर्ट खोलने पर रिपोर्ट मांगी है।
सीएम को सौंपे ज्ञापन में विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत हर सौ किलोमीटर पर एयरपोर्ट बनाने की योजना की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार होने पर देश के किसानों को उन्नत बीज मिलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिससे पूरे देश में किसानों के सामने समस्या खड़ी होगी। उन्होंने आगामी 50 वर्षों के विकास को देखते हुए एयरपोर्ट निर्माण को आवश्यक बताया।
बताया कि कुमाऊं तथा तराई भावर का क्षेत्र 200 किलोमीटर में फैला है। साथ ही इसका क्षेत्रफल पड़ोसी देश नेपाल से लगता है। बरहैनी और धार्मिक नगरी नानकमत्ता में एयरपोर्ट बनने से पूरे कुमाऊं के लोगों को आसानी से इसका लाभ मिल सकेगा। एयरपोर्ट बनने से जहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं सितारगंज और रुद्रपुर सिडकुल के उद्योग भी प्रोत्साहित होंगे। विधायक ने ज्ञापन की प्रति उचित कार्रवाई के लिए उत्तराखंड मुख्य सचिव, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और नागरिक उड्डयन सचिव को भी भेजी है। संवाद