फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA done meeting with CM.

कैबिनेट की बैठक में आएगा नजूल का प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
MLA done meeting with CM.
देहरादून में मुख्यमंत्री से नजूल के मुद्दे पर वार्ता करते विधायक ठुकराल। - फोटो : RUDRAPUR
नजूल भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास सचिव को प्रकरण का परीक्षण कर पत्रावली प्रस्ताव मंत्रीमंडल की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यादेश लाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, नजूल का मुद्दा भाजपा के साथ ही विधायक राजकुमार ठुकराल की गले की फांस बना हुआ है। वे नजूल मुद्दे का समाधान नहीं होने पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। नजूल का मुद्दा वे हर विधानसभा सत्र में उठाते आ रहे हैं। विधायक ठुकराल ने बताया कि मंगलवार शाम उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नजूल भूमि के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

वर्षों से नजूल भूमि पर बसे नागरिकों को उनके स्वामित्व में पट्टा दिये जाने के लिए मंत्रीमंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर अध्यादेश जारी करने की मांग की। कहा कि सरकार की ओर से तीन बार नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अभी तक मामले का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली को मंत्रीमंडल की बैठक के लिए नजूल भूमि संबंधी प्रत्रावली प्रस्ताव सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं। मंत्रीमंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद इस मामले में अध्यादेश जारी कर मामले का स्थाई समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed