फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Behad will fast for 24 hours over the problems of university employees.

Udham Singh Nagar News: विवि कर्मियों की समस्याओं को लेकर 24 घंटे उपवास रखेंगे विधायक बेहड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
MLA Behad will fast for 24 hours over the problems of university employees.
पंतनगर में कर्मचारियों की समस्याएं सुनते विधायक तिलकराज बेहड़। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

पंतनगर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड ने झा-कॉलोनी स्थित विवि श्रमिक कल्याण संघ कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और विवि कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विवि प्रशासन और सरकार को चेताने के लिए वे आगामी नवंबर में 24 घंटे का उपवास रखेंगे।

रविवार को बेहड़ ने लोगों से मुलाकात के दौरान कहा कि विवि प्रशासन के अधीन होने के बाद भी पंतनगर में उनके प्रयासों से विकास कार्य पूरे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने सड़क, नाली व शौचालय संबंधी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने पांच वर्ष से लंबित मृतक आश्रितों नियुक्ति, नियमित कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड सुविधा, महिला ठेका कर्मियों को प्रतिवर्ष 15 दिन का अवकाश, सामूहिक बीमा योजना की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2003 से पूर्व के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित करने, विवि चिकित्सालय में मुफ्त रक्त जांच की सुविधा, ईएसआई डॉक्टर की नियमित तैनाती, हल्दी परिसर के कर्मियों को आवास देना, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने, आश्रित पद पर नियुक्त कर्मियों को टाइपिंग परीक्षा का पुनः अवसर देना,चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 2400 रूपये मानदेय सहित ठेका कर्मियों को बोनस का मुद्दा उठाया। बेहड़ ने समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। वहां पर जनार्दन सिंह, महेंद्र शर्मा, सुभाष बेहड़, राजेश प्रताप सिंह, महेंद्र शर्मा, जगदीश कुमार, प्रभाकर जोशी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
फोटो: 13 पी — कर्मचारियों की समस्याएं सुनते विधायक तिलकराज बेहड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed