फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mitter Fasteners management firm, labor talks fail

मित्तर फास्टनर्स प्रबंधन अड़ा, श्रमिकों की वार्ता विफल

Wed, 03 Feb 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन

मित्तर फास्टनर्स श्रमिकों की त्रिपक्षीय वार्ता प्रबंधन के अड़ियल रूख के चलते विफल हो गई। मित्तरफास्टनर्स श्रमिकों ने प्रबंधन पर श्रमिकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। अगली वार्ता 8 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


डीएम अक्षत गुप्ता के आदेश के बाद एसडीएम अनिल शुक्ला और एएलसी अनिल यादव ने श्रमिकों की प्रबंधन से वार्ता कराई। वार्ता में श्रमिक ने बंद किए गए प्लांट से निकाले गए 34 श्रमिकों को उचित ड्यूज देने की मांग की। 
विज्ञापन


लेकिन प्रबंधन श्रमिकों की मांग पर राजी नहीं हुआ। डेढ़ घंटा चली वार्ता में श्रमिकों और प्रबंधन ने अपना-अपना पक्ष रखा। लेकिन प्रबंधन ने श्रमिकों की एक मांग भी मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने पांच दिन का और समय मांगते हुए वार्ता की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की। जिस पर अगली वार्ता की तारीख 8 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों ने प्रबंधन पर आरोप कि प्रबंधन श्रमिकों से समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। कहा कि अगर प्रबंधन जल्द श्रमिकों के मांग पत्र में कार्रवाई नहीं करता है तो श्रमिक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वार्ता में प्रबंधन की तरफ से राजेंद्र तिवारी, अमिताभ यादव, श्रमिकों की तरफ से डीके सिंह, सुदर्शन शर्मा, प्रकाश चंद्र, दीपक, संजय कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed