{"_id":"de2736d2e206d910b69a9108e5b49933","slug":"missing-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लौटेगी लापता बच्चाें की तलाश में गई टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लौटेगी लापता बच्चाें की तलाश में गई टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर-पंतनगर थाना क्षेत्र में मिशन मुस्कान के तहत वर्षों से लापता बच्चों की बरामदगी को यूपी गई टीम 15 दिन बाद रविवार को लौटेगी। इस टीम को रुद्रपुर-पंतनगर थाना क्षेत्र से लापता पांच बच्चों की बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया था। इनमें से कितने बच्चे बरामद हुए हैं, इसका पता टीम के रुद्रपुर पहुंचने पर ही ही चलेगा।
जिले में एक जनवरी से गुमशुदा बच्चों की खोजबीन और होटल, ढाबों और फैक्ट्रियों में काम कर रहे नाबालिग बच्चों का सत्यापन और लावारिस बच्चों का सत्यापन कर उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए मिशन मुस्कान शुरू किया गया था। अभियान में 2000 से अब तक के लापता बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए जिले में सात टीमों का गठन किया गया था। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक रुद्रपुर और पंतनगर थाना क्षेत्र में 30 बच्चे लापता थे। जिनमें 21 बालक और नौ बालिकाएं शामिल थीं, लेकिन एक जनवरी से 15 जनवरी तक मिशन स्माइल के दौरान पता चला कि 17 बालक और आठ बालिकाएं वापस अपने घर लौट आई हैं। जबकि चार बालक और एक बालिकाओं सहित अभी भी पांच बच्चे लापता हैं।
विज्ञापन
इस पर पांचों बच्चों की तलाश में मिशन मुस्कान की रुद्रपुर सर्किल टीम एसआई रमेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद रवाना हो गई थी। इधर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि 15 दिन यूपी में लापता बच्चों की तलाश करने के बाद मिशन मुस्कान की टीम रविवार को रुद्रपुर पहुंचेगी। टीम के पहुंचने पर ही पता चलेगा कि कितने बच्चों की बरामदगी हुई है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों और लापता बच्चों के परिजनों को मिशन मुस्कान टीम के लौटने का इंतजार है।