फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   mismanage post office in rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डाकघर की पहचान बने टूटे काउंटर, खुले नाले, खराब एटीएम

Sun, 08 Oct 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
mismanage post office in rudrapur
रुद्रपुर। जिले के औद्योगिक शहर रुद्रपुर के मुख्य डाकघर में अव्यवस्था हावी है। रोजाना 400 से 500 उपभोक्ताओं की आमद वाले डाकघर में कई काउंटर टूटे हैं। एटीएम और टोकन डिस्प्ले मशीन खराब है। अग्निशमन यंत्र भी नहीं हैं।
विज्ञापन

डाकघर के मुख्य काउंटर पर रोजाना उपभोक्ताओेें की लाइन लगी रहती है। इसके बावजूद काउंटर नहीं सुधारा गया है। डाकघर के बैनर से टूटे काउंटर को छुपाया गया है। काउंटर पर रखकर कोई फार्म नहीं भरा जा सकता है। उपभोक्ताओं को व्यवस्थित करने के लिए लगाई टोकन मशीन खराब है। इस कारण उपभोक्ताओं को टोकन का पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन

परिसर के अंदर से गुजर रहा खुला नाला दुर्घटना का कारण बन सकता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाया गया एकमात्र एटीएम भी एक हफ्ते से खराब है। वहां रोजाना सैकड़ों डाक आती और भेजी जाती है लेकिन डाकघर के मुख्य ऑफिस में अग्निशमन यंत्र तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ तकनीकी कारणों से एटीएम खराब हुआ है। इसको एक- दो दिन में ठीक कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने कुछ समय पहले कार्यालय का निरीक्षण किया था। काउंटर बनाने और अन्य अव्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। - रवि मेहरा, सहायक पोस्टमास्टर, डाकघर, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed