फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Miscreants attack on petrol pump, robbed the salesman by taking hostage

पेट्रोल पंप पर बदमाशों का धावा, सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Miscreants attack on petrol pump, robbed the salesman by taking hostage
बाजपुर के यूपी बॉर्डर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। राज्य सीमा पर रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बंधक बनाकर बदमाश तमंचे के बल पर करीब 86,500 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रामपुर रोड़ पर दोराहा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप है, जिसका संचालन बाजपुर निवासी अजीत सिंह करते हैं। सोमवार देर रात करीब एक बजे हथियारों से लैस बदमाश पेट्रोल पंप पर आ धमके। उन्होंने पंप पर तैनात सेल्समैन धर्मवीर सिंह निवासी गांव लखनपुर को बंधक बना लिया। उसके बाद काउंटर में रखे करीब 86500 रुपये लूट ले गए। सूचना मिलते ही एसपी चंद्रमोहन, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार पंप पर आए दो बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था। यही युवक शीशे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा। बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन को बंधक बना लिया। उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसके बाद नकदी लूटकर धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों का कोई फुटेज नहीं आया है। बदमाश पेट्रोल पंप के पीछे से आए थे, जिससे सीसीटीवी में कवर नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास सहित अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पंप संचालक अजीत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सेल्समैन से पूछताछ की गई है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है। इधर, लोगों का कहना है कि रामपुर रोड पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर सेल्स टैक्स सहित दो बैरियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिन में लूट की दो और चोरी की छह वारदातें
बाजपुर। क्षेत्र में 21 दिन के भीतर लूट की दो और चोरी की छह घटनाएं हो चुकीं हैं, हालांकि पुलिस एक लूट का खुलासा कर चुकी है। 29 मार्च को बेरिया दौलत निवासी शिव गोपाल गर्ग के घर से एक लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हुए थे, 29 मार्च को गांव रेहटा स्थित एक स्टोन क्रशर से लोहे का सामान चोरी हुआ था, 30 मार्च को गांव नंदपुर नरका टोपा से बाइक चोरी हुई थी, 30 मार्च को ही मुड़िया कला से बाइक चोरी हुई, 5 अप्रैल को दोराहा महेशपुर गांव में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी हुई। 7 अप्रैल की रात दोराहा स्थित वरदान अस्पताल में चोर घुसा। कर्मचारी के जागने पर मोबाइल लेकर चोर भाग गया। 8 अप्रैल को दिनदहाड़े संजयनगर स्थित होलसेल की दुकान से दो लाख की नकदी लूट कर हथियार बंद बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed