{"_id":"69adcf99fe132e88df0a5590","slug":"misconceptions-about-the-cervical-cancer-vaccine-spreading-on-social-media-khatima-news-c-236-1-ktm1001-113452-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बौर से लकदक हुए आम के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बौर से लकदक हुए आम के पेड़
Mon, 09 Mar 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। आम के पेड़ों में इस बार अच्छा बौर आया है जिसको को देखकर क्षेत्र के किसान और बागवान खुश नजर आ रहे हैं। इस बार उन्हें आम के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है।
खटीमा ब्लॉक के नगला तराई, चकरपुर, पचौरिया, झनकईया, देवरी, बिरिया मझोला, नौसर आदि और ग्रामीण क्षेत्रों में चौसा, दशहरी, लंगड़ा आदि आमों की प्रजाति के अलावा अलावा देशी आम की डालें भी बौर से लकदक हैं। इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह तक क्षेत्र में आंधी-तूफान की शिकायत नहीं आई है। इसी तरह मौसम की मेहरबानी रही तो इस बार लोग आम का जीभर के स्वाद ले सकेंगे। क्षेत्र के किसान व भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर बताते हैं कि पिछले साल आंधी-तूफान के चलते आम की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ा था जिससे किसानों व फल उत्पादकों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस बार अभी तक मौसम की मेहरबानी है, इसी तरह मौसम मेहरबान रहा तो इस साल आम का उत्पादन बढ़ने की संभावना है।