फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minor raped on pretext of giving loan money, accused arrested

Rudrapur: कर्ज के पैसे देने के बहाने कमरे में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 10:53 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 05 May 2026 10:53 AM IST
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कर्ज लौटाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Minor raped on pretext of giving loan money, accused arrested
नाबालिग से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से कर्ज के पैसे देने के बहाने कमरे में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त वारदात के बाद फरार हो गया था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी महिला ने तहरीर में बताया था कि 29 अप्रैल को उनके पति किसी शादी समारोह में शहर से बाहर गए थे। दोपहर एक बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी बाजार के लिए घर से निकली थी। जब पीड़िता की मां की नींद खुली और बेटी घर पर नहीं मिली तो उन्होंने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

महिला को स्थानीय बच्चों से पता चला कि उनकी बेटी ट्रांजिट कैंप के रहने वाले विजय चंद्रा के कमरे की ओर गई है। वह उसके कमरे में पहुंची तो नाबालिग रो रही थी और अभियुक्त वहां से भाग गया था। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने उसे परिवार के दिए उधार के पैसे वापस करने के लिए कमरे पर बुलाया था। किशोरी वहां पहुंची तो उससे कमरे के अंदर खींच लिया और उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर जांच शुरू की और फरार अभियुक्त की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। सोमवार को अभियुक्त को शिवनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मासूम की चीख दबाने के लिए बजा दिया साउंड सिस्टम मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि अभियुक्त ने मासूम की चीख-पुकार बाहर न सुनाई दे। इसके लिए कमरे में तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला दिया और उससे दुष्कर्म किया।



पहले भी कर चुका था छेड़छाड़

महिला के मुताबित, आरोपी ने नाबालिग से पहले भी स्कूल जाते समय छेड़छाड़ की थी लेकिन तब माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया था। अगर महिला पहले ही शिकायत करती तो बड़ी वारदात को रोका जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed