फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minor child deaths falling in Laxmipur

लक्ष्मीपुर माइनर में गिरने से बच्चे की मौत

Sun, 18 Dec 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 18 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Minor child deaths falling in Laxmipur
एमपी चौक में जाम लगाते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
 लक्ष्मीपुर माइनर में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने कोतवाली और मेयर के घर के बाहर बच्चे का शव रखकर प्रदर्शन कि या। उन्होंने एमपी चौक में हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे चौक के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम को देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस द्वारा समझाने पर लोगों ने आधे घंटे बाद जाम को खोला।
विज्ञापन


महेशपुरा निवासी सुरजीत का पुत्र प्रिंस (7) शनिवार की देर शाम घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया। परिजनों ने मोहल्ले के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां बच्चे की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। देर रात में ही खोजबीन के दौरान बच्चे का शव घर के आगे बहने वाली लक्ष्मीपुर माइनर में मिला। बच्चे का शव मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग शव लेकर पहले कोतवाली में पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन भी किया। इसके बाद आधी रात में वह मेयर उषा चौधरी के घर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने मेयर के घर के बाहर जमकर हंगामा कर नारेबाजी की।
विज्ञापन



बवाल होने की आशंका को देखते हुए कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने घर में जाकर मेयर से मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने, माइनर में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। मेयर ने बाहर आकर कहा कि उन्हें बच्चे की मौत का दुख है। उन्होंने माइनर में सुरक्षा दीवार और जाल डलवाने का आश्वासन दिया। रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम को ले जाते समय लोग फिर आक्रोशित हो गए। उन्होंने एमपी चौक में हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। हाइवे में जाम लगने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के पिता को नगर निगम में नौकरी दें
काशीपुर।  वाल्मीकि समाज के लोगों ने कोतवाली में एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन देकर मृतक के पिता को नगर निगम में नौकरी, 10 लाख का मुआवजा, माइनर में सुरक्षा दीवार बनाने, जाल डलवाने की मांग की। एसडीएम घटना स्थल का निरीक्षण करने कर मांगों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस मौके पर उमेश सौदा, महेंद्र बेदी, विनय चौधरी, अजय बन्नू, सुमित सौदा, डीपी रत्ना कर, जितेंद्र देवांतक, राजेश, राजन, हरीश वाल्मीकि मौजूद थे।





सहायता राशि दिलाने का आश्वासन
काशीपुर। पूर्व सांसद केसी बाबा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, इलियास माहिगीर  ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed