फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minister Rekha On BR Ambedkar

आंबेडकर ने उपेक्षा को ही बनाया अपनी ताकत : रेखा आर्या

Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Minister Rekha On BR Ambedkar
कैबिनेट मंत्री ने रुद्रपुर के चौरासी घंटा मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ मनाई आंबेडकर जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपनी उपेक्षा को ही अपनी ताकत बना लिया था। समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आखिर उन्होंने भारतीय संविधान को लिखने का गौरव प्राप्त किया।
डॉ. आंबेडकर की जयंती पर रम्पुरा के शिव मंदिर चौरासी घंटा में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंबेडकर को आज विश्व रत्न कहा जाने लगा है, लेकिन उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमेशा कांग्रेस ने बाबा साहब और पिछड़ों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें पूरा सम्मान दिया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने तलवार भेंटकर और मुकुट पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। वहां पर मेयर रामपाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, महेंद्र वाल्मीकि, पुष्कर काला, सुनील यादव, वेद ठुकराल, रामप्रकाश गुप्ता, प्रीति आर्या आदि थीं।
विज्ञापन


आंबेडकर पार्क में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रुद्रपुर/पंतनगर। आंबेडकर जयंती पर अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। वहां पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर रामपाल, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अंजलि, प्रीति, दीपक गुलाटी,अनिल चौहान, धरम कोली आदि थे। इधर महानगर कांग्रेस ने आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, ममता रानी, प्रीति साना, मोहन खेड़ा थे। इधर, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा और जगदीश तनेजा की अगुवाई में दो वरिष्ठ नागरिक रामस्वरुप भारती और डीके सिंह को सम्मानित किया गया। वहां महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामदयाल सिंह थे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थकों के साथ बुद्ध पार्क और आंबेडकर चौक पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ ने भी स्टेशन परिसर में जयंती मनाई। वहां पर एआरएम इंद्रासन, महेंद्र कुमार थे। इधर पंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव डाॅ. दीपा विनय, लालकुआं पालिका अध्यक्ष लालचंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed