फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minister of State for Defense Bhatt angry for giving notice to the people who have been in possession for a long time

Udham Singh Nagar News: लंबे समय से काबिज लोगों को नोटिस देने से रक्षा राज्य मंत्री भट्ट नाराज

Sat, 03 Jun 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 03 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Defense Bhatt angry for giving notice to the people who have been in possession for a long time
रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग की ओर से लंबे समय से बसे लोगों को अनावश्यक रूप से नोटिस देने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद निचले स्तर के अधिकारियों की ओर से बेवजह नोटिस देकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। सीएम धामी के स्पष्ट निर्देश है कि हाल में धार्मिक गतिविधियों की आड़ में हुए अतिक्रमण को हटाया जाना है जिस पर कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन लगातार संज्ञान में आ रहा है कि लोनिवि, सिंचाई और वन विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से दशकों से बसे लोगों को नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने नैनीताल जिले में 1003 और ऊधमसिंह नगर जिले में 5637 अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। ऐसे में कई दशकों से रह रहे लोगों को नोटिस मिलने के बाद परेशान होना लाजमी है। सीएम की ओर से स्पष्ट कहा गया कि केवल धार्मिक गतिविधियों की आड़ में हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। कई दशकों से वन गोठ, खत्तों जहां सभी सरकारी मूलभूत सुविधाएं हैं और उनके नियमितीकरण के लिए सरकार की ओर से कमेटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिला अधिकारियों से वार्ता कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण के नाम पर अनावश्यक नोटिस देकर डर का माहौल न बनाया जाए। सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी यह समझना चाहिए कि सरकार द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देश पर ही कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed