फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minister of economic development, energy, land,

मोदी ने रुद्रपुर को आर्थिक विकास की ऊर्जा भूमि बताया

Sun, 12 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Minister of economic development, energy, land,
जन सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
 पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में रुद्रपुर को आर्थिक विकास की ऊर्जा भूमि बताते हुए यहां के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार औद्योगिक विकास के लिए गंभीर है। टैक्स में छूट के साथ ही बजट में भी औद्योगिक विकास के लिए प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


विशाल जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी इशारों में ही बहुत कुछ कह गए। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन, तीर्थाटन को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर देने के साथ ही तराई में औद्योगिक विकास को भी गति देने का संकेत दिया। उन्होंने रुद्रपुर को मिनी हिंदुस्तान की संज्ञा देते हुए इसे आर्थिक विकास की ऊर्जा भूमि भी बताया। कहा रुद्रपुर में कुछ भी होता है तो पूरे देश को पता चल जाता है। सिडकुल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। सरकार औद्योगिक विकास के लिए बहुत कुछ करना चाहती है।
विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए टैक्स में छूट दी है। साथ ही उद्योगों के विकास के लिए बजट में भी प्रावधान किया है। मोदी का संकेत था कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए भविष्य में केंद्र सरकार कुछ कर सकती है। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान उत्तराखंड के लिए भविष्य में बहुत कुछ करने की इच्छा जता दी। कहा उत्तराखंड में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार चारधाम के लिए सड़क परियोजना की शुरुआत कर चुकी है, जिससे चारधाम यात्रा सुगम हो जाएगी। साथ ही मोदी ने यहां पर्यटन विकास के लिए काम करने पर जोर दिया। उत्तराखंड के विकास पर अपने भाषण को केंद्रित करते हुए मोदी ने यहां डबल इंजन की बात फिर दोहराई। मोदी ने देवभूमि में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सेवा का अवसर देने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी अपने भाषणों से लोगों को यह समझाने की कोशिश करते नजर आये कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र दिल खोलकर यहां विकास के लिए योजनाएं लाएगा। मोदी के इन वायदों का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा यह तो 11 मार्च के बाद पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि मोदी ने अपने भाषणों से जनता में विकास की एक नई उम्मीद जगा दी।


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सीएम हरीश रावत की जमकर खिंचाई की। उन्होंने उनके बाहुबली वीडियो का जिक्र भी किया और भ्रष्टाचार पर भीड़ का ध्यान खींचते हुए हरदा टैक्स को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। मोदी ने कहा प्रदेश में हरदा टैक्स के नाम पर जनता से वसूली की जा रही है। उन्होंने हरीश रावत के स्टिंग का भी जिक्र करते हुए ऐसे लोगों को सबक सिखाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed