{"_id":"6021847e8ebc3ed6535c66c3","slug":"minister-inspects-bazpur-bus-station-bazpur-news-hld4140837101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टेशन पर नहीं मिला कोई कर्मचारी, आर्य बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टेशन पर नहीं मिला कोई कर्मचारी, आर्य बिफरे
विज्ञापन
फोटो बाजपुर बस स्टेशन का निरीक्षण करते परिवहन मंत्री यशपाल आर्य
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। सूबे के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य सोमवार देर शाम अचानक बाजपुर के रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के ड्यूटी से नदारद रहने पर आर्य बिफर पड़े। उन्होंने तुरंत महाप्रबंधक दीपक जैन को फोन कर स्टेशन के सभी कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार देर शाम मंत्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बाजपुर पहुंचे थे। अचानक वे हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित रोडवेज बस स्टेशन में पहुंचे। यहां पर एकमात्र चालक भोजन करता हुआ मिला। यात्रियों के प्रतीक्षा कक्ष की सीटों पर लावारिस कुत्ते सहित अन्य गंदगी मिली।
अन्य कक्षों में भी यही हाल था। टिकट कक्ष में बिस्तर लगा मिला। आर्य ने महाप्रबंधक जैन से कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां पर समाज सेवी हरमिंदर सिंह लाडी एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।