फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mining mafia tried to run over truck on police in jaspur udham singh nagar

Uttarakhand: जो भी सामने आए उस पर गाड़ी चढ़ा देना, बाकि हम देख लेंगे...पुलिस ने दस किमी किया पिछा, भागा चालक

Mon, 15 Jul 2024 03:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

जसपुर में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि चालक ने उपखनिज भरा ट्रक रोकने पर पुलिस टीम पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। वैरियर तोड़कर भागे ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस किलोमीटर तक पीछा किया। आखिर बीच सड़क बस खड़ी कर ट्रक रुकवाया जा सका। 

विज्ञापन
Mining mafia tried to run over truck on police in jaspur udham singh nagar
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चौकी से करीब 100 मीटर आगे रेहड़ की तरफ जाने पर बगल में गाड़ी लगाकर ट्रक को रोकने का इशारा किया, तो वह शीशा खोलकर पुलिसवालों को गालियां देने लगा। उसने कहा कि उसके पास रॉयल्टी नहीं है। माइनिंग वाले मेरे पीछे पड़े हैं, मेरी नासिर भाई व अपने गाड़ी मालिक से बात हो गई है। उन्होंने बोला है कि जो भी सामने आए उस पर गाड़ी चढ़ा देना, बाकी हम देख लेंगे...। अगर सामने आए तो तुम्हारे ऊपर भी गाड़ी चढ़ाकर तुम्हारा खेल खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


करीब 8 से 10 कमी तक पीछा करने के दौरान चालक ने पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। दूर तक पीछा करने के बाद पुलिसवालों ने रोडवेज बस को रोड पर रुकवाकर रास्ता रोका, तो ड्राइवर ट्रक सड़क पर छोड़कर भाग निकला। उसका पीछा किया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन


जसपुर में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि चालक ने उपखनिज भरा ट्रक रोकने पर पुलिस टीम पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। वैरियर तोड़कर भागे ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस किलोमीटर तक पीछा किया। आखिर बीच सड़क बस खड़ी कर ट्रक रुकवाया जा सका। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मामला बीती 12 जुलाई की रात धर्मपुर चौकी क्षेत्र का है। यहां हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार निगरानी ड्यूटी पर थे। तभी रात 12:30 बजे कैलाश रिवर माइनिंग बैड एंड मिनरल्स कंपनी में कार्यरत राजशेखर अपने छह-सात साथियों के साथ चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वीरेंद्र को बताया कि बिना रॉयल्टी के अवैध उपखनिज भरे ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने का प्रयास किया और ट्रक ले भागा। वह इसी मार्ग पर आने वाला है। तभी ट्रक आता देख वीरेंद्र कुमार ने चौकी के सामने दो स्लाइडिंग वैरियर खिसकाकर चालक को टॉर्च दिखाकर रुकने का इशारा किया।


इसके बावजूद चालक ने ट्रक की रफ्तार धीमी नहीं की और बैरियर तोड़ते हुए निकल गया। वीरेंद्र ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट को दी। इसके बाद चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र और कांस्टेबल दीपक जलाल ट्रक का पीछा करते हुए अफजलगढ़ की ओर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed