फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   mining mafia rescued One tractor-trolley after firing on personnel 

वन कर्मियों पर फायरिंग कर ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए खनन माफिया

Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

खनन माफिया गुलजारपुर में वन कर्मियों पर कई राउंड फायरिंग और पथराव कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए। वन रक्षक ने कुंडेश्वरी थाने में एक नामजद व्यक्ति सहित 40-45 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


रामनगर रेंज के ग्राम थारी और गुलजारपुर में अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे वन रेंज अधिकारी विजेंद्र सिंह वन अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौका मुआयना करने गए। गुलजारपुर और गांधीनगर के बीच उपखनिज से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली मिली, जिसे वन अधिकारी ने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और उन पर पथराव एवं फायरिंग कर ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ा कर ले गए। वन अधिकारी और कर्मचारी बमुश्किल वहां से जान बचाकर भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा और कोतवाल आरएल आर्य ने पुलिस के साथ घटनास्थल गुलजारपुर और गांधीनगर का निरीक्षण किया। तभी वन अधिकारी भी पहुंच गए। दोनों विभाग के अधिकारियों ने पाया कि घटनास्थल वन क्षेत्र राजस्व काशीपुर में है। 

सीओ टम्टा ने बताया कि काशीपुर पुलिस को वन विभाग ने बीती शाम की घटना की जानकारी नहीं दी थी। सीओ ने बताया कि मनोहर सिंह रावत वन रक्षक गुलजारपुर बीट रामनगर वन प्रभाग ने कुंडेश्वरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 


रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार की शाम साढ़े 6 बजे गुलजारपुर, गांधीनगर के पास उनको उपखनिज भरी ट्रैक्टर-ट्राली मिली। तभी अंग्रेज सिंह निवासी गांधीनगर अपने 40-50 साथियों के साथ आया और वन कर्मियों पर पथराव व फायरिंग करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाकर ले गया। पुलिस ने धारा 147, 148, 141, 332, 353, 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed