फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mini forest will be prepared on the bank of river.

कल्याणी नदी के किनारे मिनी फॉरेस्ट तैयार करेंगे डॉ. पंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mini forest will be prepared on the bank of river.
डॉ. आशुतोष पंत, जिला आयुर्वेद अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कल्याणी नदी किनारे खाले भूखंड पर मिनी फॉरेस्ट तैयार किया जाएगा। सोमवार को इसकी शुरुआत हो गई है। पहले दिन 75 पौधे रोप गए। 25 और पौधे रोपे जाएंगे। नगर निगम के सहयोग से इसका बीड़ा उठाया है जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत ने।
विज्ञापन

मेयर रामपाल सिंह ने सोमवार को पहला पौधा रोपकर इसकी शुरुआत की। उसके बाद विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रोपे गए। यहां 100 पौधों का मिनी फॉरेस्ट बनाया जाएगा। इसमें नीम, सेमल, फाइकस, कंजू, आंवला आदि के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. पंत ने बताया कि तीन-चार साल में इस बगीचे के पेड़ बड़े हो जाएंगे तो घना जंगल जैसा आभास देगा। डॉ. पंत ने करीब डेढ़ बीघा के इस भूखंड पर पौधरोपण शुरू कर दिया है। इन पौधों की रखवाली और नियमित रूप से पानी देने की भी व्यवस्था की गई है। चारों तरफ मजबूत तारबाढ़ की गई है। वहां पार्षद निमित शर्मा, हरिओम आर्य, राकेश सिंह, राधेश शर्मा, दिनेश कुमार, रामकिशोर, गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

कल्याणी नदी के किनारे मिनी फॉरेस्ट के लिए किया गया पौधरोपण।

कल्याणी नदी के किनारे मिनी फॉरेस्ट के लिए किया गया पौधरोपण।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed