फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mini bus and car collided, killing Professor

मिनी बस और कार की भिड़ंत में प्रोफेसर की मौत

Mon, 13 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर Updated Mon, 13 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mini bus and car collided, killing Professor
रुद्रपुर जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते कुलपति जे कुमार - फोटो : अमर उजाला
 गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की कार कोे मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रोफेसर की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी बेटी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया।
पंत विवि के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में प्लांट फिजियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. आलोक शुक्ला (46) पुत्र डीसी शुक्ला रविवार के मारुति जेन कार (यूपी78/एसी0117) से पुत्री प्रियांशी को रविवार सुबह मैथ्स ओलम्पियाड की परीक्षा दिलवाने भारतीयम स्कूल रुद्रपुर ले जा रहे थे। पत्थरचट्टा के पास सामने से आ रही मिनी बस (यूपी40/8555) ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रियांशी चोटिल हो गई।
विज्ञापन


रुद्रपुर जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। हादसे के बाद प्रोफेसर शुक्ला की पत्नी डॉ. अंजना शुक्ला का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. जे कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उनके साथ पंतनगर विवि के कई अधिकारी भी थे। देर शाम गमगीन माहौल में डॉ. शुक्ला का पंतनगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed