{"_id":"5883b4464f1c1b1a6eefe49a","slug":"millions-stolen-in-broad-daylight-from-the-house-of-a-retired-army-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सूबेदार के घर से दिन दहाड़े लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त सूबेदार के घर से दिन दहाड़े लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरों ने दिन दहाड़े आदर्श कालोनी डिग्री कालेज रोड निवासी सेवानिवृत्त सुबेदार के घर से लाखों के जेवरात और नकदी साफ कर ली। घटना के दौरान गृहस्वामी सत्संग में गए हुए थे। घर मेें कोई न होने के कारण चोर ने गेट समेत सभी कमरों के तालेे तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरों द्वारा घर से 22 तोला सोने के जेवर और 30 हजार की नकदी साफ की गई है। दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार आदर्श कालोनी डिग्री कालेज रोड निवासी सेवानिवृत्त सुबेदार शमशेर सिंह पोखरिया शनिवार को दोपहर में सत्संग में गए हुए थे। जूनियर हाईस्कूल इस्लामनगर में तैनात उनकी पत्नी लक्ष्मी पोखरिया स्कूल में पढ़ाने गई हुई थी। घर में कोई नहीं था। शमशेर सिंह पोखरिया जब सत्संग से घर वापस लौटे तो उन्हें गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। इस पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
घर का सामान देखने के बाद पीड़ित शमशेर सिंह पोखरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर से तीस हजार की नकदी और 22 तोला सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल चंचल वर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए एसओजी की टीम आ चुकी है। पुलिस और एसओजी की टीम ने जांच शुरू कर दी है।