फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Metropolis City fragmented anger over chaos

मेट्रोपोलिस सिटी में अव्यवस्थाओं को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 18 Jul 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
Metropolis City fragmented anger over chaos
अराजकता - फोटो : अमर उजाला

मेट्रोपोलिस आवासीय कालोनी में अव्यवस्थाओं से जूझ रहे कालोनीवासियों का गुस्सा रविवार को जीएम और अन्य अधिकारियों के सामने फूट पड़ा। उन्होंने जीएम को जमकर खरीखोटी सुनाई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। 

विज्ञापन


शहर की पॉश कालोनी मेट्रोपोलिस सिटी में अव्यवस्थाओं को लेकर कालोनी के लोग लंबे समय से आंदोलित हैं। करीब तीन हजार से अधिक आबादी वाली इस कालोनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रही हैं। यहां के लोग कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रबंधन की शिकायत कर चुके हैं। 
विज्ञापन


लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को मेट्रोपोलिस क्लब में कालोनी के लोगों ने बैठक बुलाई थी, जिसमें नोएडा से मेट्रोपोलिस के जीएम नितिश अरोरा, फैसिलिटी हेड नरेश शर्मा, एजीएम अरुण चौहान वार्ता के लिए पहुंचे थे। बैठक में जीएम के सामने लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जीएम को खरीखोटी सुनाई। लोगों का कहना था कि प्रबंधन सुविधा के नाम पर मोटा शुल्क वसूलता है लेकिन मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्वामियों से जो बिजली का बिल लिया जा रहा है, उसका कोई आधार नहीं है। सफाई, सिक्योरिटी, पार्किंग और हरियाली के नाम पर भी भारी भरकम शुल्क लिया जाता है। इनमें से कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। कालोनी के लोगों में सबसे ज्यादा गुस्सा ए-1 बी-1 टॉवर की खराब पड़ी लिफ्ट को लेकर था। उनका कहना था कि करीब दो वर्ष से लिफ्ट खराब है इसके लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है। 

वार्ता के लिए आए मैनेजमेंट को सिटी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सुविधाएं नहीं मिली तो इसके  नाम पर लिया जा रहा शुल्क देना बंद कर दिया जाएगा। कई घंटे चली बैठक में हंगामा और बहस इस कदर बढ़ी कि मामला गाली गलौच और हाथापाई तक पहुंच गया। मामला बढ़ता देख सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड और सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत किया।

कमाई कम, खर्चा ज्यादा
नैनीताल रोड पर मेट्रोपोलिस सिटी प्रोजेक्ट के सहारे करोड़ों कमाने वाली कंपनी अब कम कमाई का रोना रोकर मूलभूत सुविधाएं से भी कन्नी काट रही है। रविवार को वार्ता के लिए आए कंपनी के जीएम नितिश अरोरा ने कहा कि वर्तमान में कंपनी को रुद्रपुर की इस आवासीय कालोनी से घाटा हो रहा है। उनका कहना था कि यहां खर्चा ज्यादा है और कमाई कम। 


जीएम के मुताबिक मेट्रोपोलिस सिटी के वाशिंदों से कंपनी को डेढ़ करोड़ रुपया लेना है। इस बड़ी रकम की वसूली नहीं हो पाने से कंपनी सुविधाएं नहीं दे पा रही है। सुविधाओं का चार्ज भी यहां पर नोएडा की दरों से कम लिया जा रहा है। कालोनी के कई लोग शुल्कों का भुगतान नहीं करते, जिसके चलते यह नौबत आई है। जीएम के इस बयान पर कालोनी के लोग और भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed