फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meritorious students shine in CBSE 12th board results

Udham Singh Nagar News: सीबीएसई 12वीं के बोर्ड परिणाम में मेधावियों ने लहराया परचम

Thu, 14 May 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 14 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students shine in CBSE 12th board results
काशीपुर। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा का परीक्षाफल जारी हो गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालयों का नाम रोशन किया है। काशीपुर के विजन वैली स्कूल की गुरनूर कौर सेठी ने 97.4, दीपशिखा भट्ट ने 97, वान्या फैसल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मारिया असुम्पटा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल की सृष्टि वर्मा ने 97.4, रिद्धिमा रावत ने 96.6, अनुभा कांडपाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लिटिल स्कॉलर्स स्कूल के आरना ने 97.2, निवेदिता चौहान ने 96.4, तनिष्का सक्सेना ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्रीगुरुनानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल कुंडेश्वरी के युवराज ने 95, आस्था रावत ने 94, जशनदीप सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के कौस्तुभ नाडिग ने 94.4, कनक देवराड़ी ने 94.2, दक्ष गोयल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं शिवालिक होली माउंट एकेडमी में प्रणति भाकुनी ने 94, हर्षित बहुखंडी ने 93.8, खुशी रावत ने 93.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। छावनी चिल्ड्रन एकेडमी की हिमांशु ममगई ने 95, अनमता खान ने 92, खुशी ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। साईं पब्लिक स्कूल के काव्या अग्रवाल ने 93.8, लक्ष्मीकांत ने 93.4, धानी भल्ला ने 92.8 फीसदी अंक हासिल किए। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के नमन सिंह ने 91, जिया गुंसाई ने 90.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। समर स्टडी हॉल कुंडेश्वरी के साकेत अरोरा ने 94 कनिष्का ने 94, अनुष्का गौतम ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

--

रिदमराज बंसल से सर्वाधिक 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किया
बाजपुर। सीबीएसई बोर्ड का इंटर परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में रिदमराज बंसल से सर्वाधिक 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल के आहना सूरी ने 93.4 प्रतिशत और मानवी चौहान ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। डीएवी स्कूल में वंशिका अग्रवाल ने 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि दूसरे नंबर पर हरजोत कौर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। मदर इंडिया पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल 99 प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा मनप्रीत कौर ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, काजल दीप कौर ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और जसकरन सिंह ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन


जसपुर के मेधावियों ने भी इंटर में खूब पाए अंक
जसपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जसपुर के मेधावियों ने खूब अंक हासिल किए। स्कूलों का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। बलदेव सिंह इंटर काॅलेज के छात्र नवदीप चौहान ने 97 फीसदी अंक प्रात कर विद्यालय और जसपुर टाॅप किया। इसी विद्यालय की वैष्णवी शर्मा ने 95.4 एवं प्रत्यक्ष चौहान ने 91.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। एमडी मुकेश कुमार चौहान, प्रधानाचार्य मोहन सिंह भंडारी ने मेधावियों को बधाई दी। ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी की छात्रा मनसा जैन ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम एवं जसपुर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की परेक्षा बाठला ने 94.6, स्तुति अरोड़ा ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। एमडी अमित कांबोज, प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने मेधावियों को बधाई दी। जेनेसिस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तृषिता रावत ने 92.8, माही चौहान ने 92 एवं शुभ ने 88.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। एमडी सनप्रीत सिंह सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने मेधावियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed