फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Memories of the Father of the Nation revived through messages of truth, non-violence, and peace.

Udham Singh Nagar News: सत्य, अहिंसा और शांति संदेशों से ताजा हुईं राष्ट्र पिता की यादें

Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Memories of the Father of the Nation revived through messages of truth, non-violence, and peace.
रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कलक्ट्रेट में डीएम ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहां गांधी के प्रिय भजन रामधुन रघुपति राघव राजा राम...पीर पराई भी सुनाए गए।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जब तक सृष्टि रहेगी तब तक गांधी और शास्त्री जी के विचार सभी के लिए अनुकरणीय रहेंगे। यहां एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, ओसी हिमांशु कफ्लटिया, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में भी गांधी व शास्त्री को जयंती पर याद किया गया। गांधी पार्क में कांग्रेस ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, रुद्रा पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
गदरपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विकासखंड कार्यालय में बीडीओ अतिया परवेज, सीएचसी में प्रभारी डॉ. विवेक सिंह, मंडी समिति में सचिव आशा गोस्वामी ने गांधी-शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विवि ने गांधी व शास्त्री को याद किया
पंतनगर। विवि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गांधी पार्क में कुलपति डाॅ. शिवेंद्र कश्यप सहित सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सितारगंज में धूमधाम से मनाई जयंती
सितारगंज। नगर पालिकापरिषद में अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने पालिका कर्मचारियों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तहसीलदार हिमांशु जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई।
स्कूली बच्चों ने निकाली डांडी यात्रा
दिनेशपुर। नगर पंचायत कार्यालय सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने नगर में डांडी यात्रा निकालकर सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। नगर पंचायत कार्यालय में भी गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

शांतिपुरी में गांधी-शास्त्री को किया नमन
शांतिपुरी। आदर्श विद्यालय जीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. बीसी भट्ट ने ध्वजारोहण किया। गांधी बाल विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शांतिपुरी नंबर-2 तथा खादी ग्रामोद्योग संस्थान शांतिपुरी नंबर-2 में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed