फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mehak's body was found in Nahal river after 60 hours

Udham Singh Nagar News: 60 घंटे बाद मिला नाहल नदी में मिला महक का शव

Mon, 03 Mar 2025 05:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Mehak's body was found in Nahal river after 60 hours
गदरपुर। नाहल नदी में डूबी सात साल की महक का शव 60 घंटे बाद बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम डोंगपुरी निवासी तौफीक अहमद की सात वर्षीय बेटी महक शुक्रवार को नाहल नदी के किनारे बेर तोड़ते समय पानी में गिरकर गई थी। महक की खोजबीन के लिए स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया था। टीमों ने शनिवार और रविवार को नाहल नदी के चप्पे-चप्पे को छान मारा लेकिन महक का पता नहीं चल सका था।


सोमवार को एनडीआरएफ की टीमें पानी में डूबी महक की खोजबीन में जुटी थी। सुबह करीब नौ बजे ग्राम मोतियापुरा निवासी मोहम्मद शफी को नदी किनारे लगे बांस के झुंड के नीचे पानी में शव उतराता दिखाई दिया। एनडीआरएफ के जवानों ने शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे एसओ जसवीर सिंह चौहान ने पंचनामे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed