फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   meeting of teacher's union in kashipur

Udham Singh Nagar News: माहौल खराब करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा शिक्षक संघ

Mon, 18 Sep 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
meeting of teacher's union in kashipur
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते शिक्षक। संवाद
काशीपुर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में तय हुआ कि प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव 16 और 17 अक्तूबर को होगा। इसका दायित्व पौड़ी जिला इकाई को दिया गया।
विज्ञापन

पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में रविवार को हुई बैठक का शुभारंभ पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा और संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए संगठन प्रदेश सरकार और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहा है। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए अनुशासन को सर्वोपरि बताया। साथ ही दिल्ली में प्रस्तावित पुरानी पेंशन बहाली रैली में अधिकतम संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए, जिसका समर्थन सभी पदाधिकारियों ने किया। पूर्व प्रदेश महामंत्री ईवी कुमार के संरक्षण में महावीर सिंह को देहरादून और विनोद पांडे को टिहरी का तदर्थ जिलाध्यक्ष बनाया गया। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा और जिला मंत्री अजय शंकर कौशिक समेत पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई जिलाध्यक्षों और जिला मंत्रियों ने शिक्षकों की समस्याएं बताकर उनके समाधान की मांग की। बैठक में विनोद दीक्षित, बृजेश गुप्ता, दीपक शर्मा, कौशलेश गुप्ता, मनोज शर्मा, राजू गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रांतीय अधिवेशन के लिए सीएम से लिया जाएगा समय : शर्मा

काशीपुर। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रांतीय अधिवेशन और प्रांतीय चुनाव अगले महीने कराए जाएंगे। इसके लिए पौड़ी में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन के लिए सीएम और शिक्षा मंत्री से भी समय लेने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ जिलों में संगठन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 15 लोगों ने अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ गठित किया है। उसमें वह आजीवन सदस्य बने हैं जबकि इस संगठन के संविधान में आजीवन सदस्यता के बजाय द्विवार्षिक सदस्यता होती है। लगातार दो बार सदस्य रहने वाला व्यक्ति ही संगठन का चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed