{"_id":"59861f374f1c1b234c8b4924","slug":"meeting-of-jaspur-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर।
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
जसपुर पालिका की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे भवनों में पात्रों को ही योजना का लाभ मिलेगा। 240 आवेदनों में से 155 सही मिलने की जानकारी दी। सदन ने पात्र लोगों को बकाया रकम देने का प्रस्ताव पास कर दिया।
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मोहम्मद उमर ने की। सदन ने पानी निकासी को नूरी मस्जिद से गर्ग अस्पताल तक नाला निर्माण पर सहमति दी। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनीस रूबी ने बताया कि मोहल्ले में भूमिधरी की जमीन आने से यह नाला हाइवे के किनारे निकालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष की अनुमति से कर्मचारियों के सातवें वेतन का प्रस्ताव शासन को भेजने पर मुहर लगाई गई। बोर्ड बैठक में विजय जोशी के प्रार्थना पत्र पर विचार किया गया। विजय जोशी ने हाइकोर्ट के आदेश पर उसे व्यवसाय के लिए पुनर्स्थापना के लिये दुकान एवं खोखा देने की मांग की।
विज्ञापन
ईओ फईम खां ने लिपिक लेखराज से शीघ्र आख्या मांगी है। बैठक में विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका की आय बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सभासदों से अपने वार्डों में पौधे लगाने को कहा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, सभासद चंद्रपाल, मो. हसीन, अमजद, बृजेश चौहान, मुकेश पधान, सन्नी पधान, रूबी एडवोकेट, सुधीर विश्नोई, गजराज सिंह, अर्पित रस्तोगी, राहुल गहलोत आदि थे।