फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of DM for beautification of bypass

बाइपास के सुंदरीकरण के लिए डीएम ने की बैठक

Sat, 22 Jul 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन

काशीपुर और किच्छा बाइपास रोड के सौंदर्यीकरण कार्ययोजना तैयार करने के लिए डीएम डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे कैंप कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने अधिकारियों  को निर्देश देते हुए कहा कोई भी योजना धरातल पर उतारने से पहले उसके बारे में पर्याप्त जानकारी जुटाना जरूरी है ताकि उसमें अधिक राशि खर्च न हो। डीएम ने कहा बाइपास सुंदरीकरण से पहले पेयजल, विद्युत, टेलीफोन और सीवर लाइन सिफ्टिंग के लिए अधिकारी ठोस कार्ययोजना बनाएं। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा की काशीपुर एवं किच्छा बाइपास को मॉडल के रूप मे विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा दोनों बाइपासों में ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा तीन दिन के भीतर प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करे। डीएम ने बताया काशीपुर बाईपास का गाबा चौक से डीडी चौक तक 1.2 किमी व काशीपुर बाईपास डीडी चैक से तीनपानी तक 2.7 किमी का सुुंदरीकरण किया जाना है। बैठक मे एडीएम प्रताप सिंह शाह, मुख्य नगर आयुक्त दीप्ति वैश्य, एसएलओ एनएस नबियाल, अधीक्षण अभियंता जीसी विश्वकर्मा, ईई यूसी बहुगुणा, एसडीएम रोहित मीणा, दयानंद सरस्वती, पीएस राणा, नरेश दुर्गापाल, विजयनाथ शुक्ला, विनित तोमर, विनोद कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed