फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting Of BJP in Kashipur And Khatima

Udham Singh Nagar News: भाजपा ने बताईं सरकार की योजनाएं

Sat, 17 Jun 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Meeting Of BJP in Kashipur And Khatima
खटीमा। भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। मंडी सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश सिंह राणा ने किया। एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री दिनेश सिंह राणा और जिलाध्यक्ष हरीश सिंह राणा ने सरकारी योजनाएं बताईं। सम्मेलन में मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीपाल सिंह राणा, महामंत्री अमित राणा, संदीप राणा, हरेंद्र सिंह राणा, सचिन राणा, विपिन राणा, रिंकू राणा आदि थे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा एससी मोर्चा ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत वाल्मीकि बस्ती स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में सम्मेलन आयोजित किया। इसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि ने योजनाओं की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष नितिन चरण और गोविंद टम्टा ने संचालन किया। वहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी रामू, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, महामंत्री मनोज वाधवा, सतीश गोयल, रमेश जोशी, अमित पांडे आदि थे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के विकास कार्य पिछली सरकारों पर भारी : चौधरी

काशीपुर/जसपुर। भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार के नौ साल का कार्य दूसरे दलों की सरकारों पर भारी पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब लाभार्थियों का दायित्व है कि वह फिर से भाजपा सरकार लाने के लिए कमर कस लें। सम्मेलन में सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचा कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विनय रोहिला, महानगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, रजत सिद्द् आदि थे। इधर, जसपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वहां पर राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रुहेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, जिला महामंत्री डाॅ. सुदेश कुमार, कमल चौहान, सुरेंद्र चौहान, राजकुमार चौहान, राजकुमार गुम्बर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed