फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting For Sugarcane in Kashipur

अपडेट खतौनी के आधार पर ही होगा किसानों का सट्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Sugarcane in Kashipur
काशीपुर गन्ना कार्यालय में अधिकारियों की बैठक करते गन्ना एवं चीनी आयुक्त हंसा दत्त पांडेय। संवा - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। गन्ना एवं चीनी आयुक्त हंसा दत्त पांडेय ने कहा कि अपडेट खतौनी के आधार पर ही किसानों का सट्टा किया जाएगा। गन्ना तौल की पर्ची सिर्फ एसएमएस से ही किसानों को भेजी जाएगी। समिति के सचिव हर हाल में सभी किसानों के मोबाइल नंबर किसानों के नामों की सूची में जोड़े जाएं। एक गांव में एक ही क्रय केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि समिति के सचिव बकाया ऋण की वसूली भी कराएं।
विज्ञापन

गन्ना आपूर्ति और सट्टा नीति के निर्धारण के लिए बुधवार को आयुक्त कार्यालय में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में आयुक्त पांडेय ने कहा कि 100 क्विंटल या इससे कम गन्ना उत्पादन वालों को छोटा किसान माना जाएगा। किसानों को गन्ना तौल में समायोजन की सुविधा भी होगी जिसकी कटौती अगली पर्ची से की जाएगी।
विज्ञापन

इस बैठक में उपायुक्त जय भारत सिंह, सहायक-गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार, जिला हरिद्वार, देहरादून के सहायक गन्ना आयुक्त, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, चीनी मिल प्रतिनिधि, समिति सचिव, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed