{"_id":"61e46a975d4c9e54115c5909","slug":"meeting-by-police-in-us-nagar-kashipur-news-hld4511518150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दिए आचार संहिता के पालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दिए आचार संहिता के पालन के निर्देश
विज्ञापन
जसपुर: बैठक में उपस्थित अमन कमेटी के सदस्य।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। एसडीएम ने नगर की अमन कमेटी के सदस्यों की बैठक कर चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाली प्रांगण में आयोजित अमन कमेटी के सदस्यों की बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ काशीपुर वीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से चुनाव आचार संहिता एवं धारा 144 का पालन करने की अपील की। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। चुनाव में व्यवधान डालने वालों की सूचना पुलिस को देने एवं चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अमन कमेटी के सदस्यों का सहयोग मांगा। बैठक में कोतवाल जे एस देउपा, कृष्ण कुमार, संजय राजपूत आदि थे।
100 मिनट के भीतर होगा शिकायतों का निस्तारण
केलाखेड़ा। थाना प्रांगण में रविवार को एसडीएम बाजपुर राकेश चंद्र तिवारी व सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन नियमों का उल्लंघन, दुष्प्रचार, बिना अनुमति भवनों पर पोस्टर आदि लगाने वालों की शिकायत नागरिक सी-विजिल के माध्यम से कर सकते हैं। इसका 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया जाएगा। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि उपद्रव व अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहां ज्ञान चंद गुप्ता, महेंद्र कालरा, सतीश सुधा, मोहम्मद शफी अंसारी, बलबीर कंबोज, लियाकत अली, हरप्रीत सिंह आदि थे।