फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   mechanical electric metre not changed

डिजिटल हो रहा भारत, घरों में चल रहे मैकेनिकल मीटर 

Mon, 21 Aug 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 21 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
mechanical electric metre not changed
 काशीपुर में एक घर में लगा मैकेनिकल मीटर।   - फोटो : अमर उजाला

पांच साल पहले चली मैकेनिकल मीटर हटाकर डिजिटल मीटर लगाने की ऊर्जा निगम की पहल आज तक पुरी नहीं हो सकी है। ऊर्जा निगम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी जगहों पर डिजिटल मीटर लगा दिए हैं, लेकिन एक कॉलोनी ऐसी भी है जिसमें 400 घरों में आज तक डिजिटल मीटर नहीं लग सके हैं। 

विज्ञापन


शहर के 400 घरों में आज भी मैकेनिकल मीटर (डिजिटल मीटर) लगे हैं। नगर में करीब सभी जगह डिजिटल मीटर लगाए चुकें है, लेकिन विभागीय अधिकारी लंबे समय से इन घरों से मैकेनिकल मीटर नहीं बदल सके हैं। बता दें कि पहले लोग कर्मचारियों से सेटिंग कर इन मीटरों में आसानी से छेड़छाड़ कर मीटर की रीडिंग को पीछे करा देते थे। इससे बिजली का बिल कम आता था और विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होता था। विभाग ने नुकसान से बचने के लिए मैकेनिकल मीटर की जगह डिजिटल मीटर लगाने का निर्णय लिया था। पिछले पांच सालों में अधिकांश मीटर बदले जा चुके हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है इन उपभोक्ताओं के मीटर हटाने में विभागीय अधिकारी के आड़े कुछ सत्ताधारी नेता आ जाते हैं। जिसके चलते अधिकारी चुपचाप घरों से लौट जाते हैं। गरीबों के घरों में लगे मैकेनिकल मीटरों को हटाने में अधिकारियों ने देर नहीं की लेकिन इन चार सौ उपभोक्ताओं पर ही अब तक क्यों रियायत बरती जा रही है यह सवाल बना हुआ है। इन मीटरों की जानकारी होने के बावजूद भी अधिकारी अनजान बने हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सभी मीटरों को सितंबर तक बदलने का टारगेट दिया गया है। यह कार्य मीटर टेस्टिंग वाले कर रहे हैं। अभी भी नगर के करीब 400 मैकेनिकल मीटर बदले जाने है। इस पर काम चल रहा है। 
 - विवेक कांडपाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड काशीपुर 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed