फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   measuremnt fo bus station.

बस अड्डे के लिए प्रस्तावित जमीन की कराई नपत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
measuremnt fo bus station.
गदरपुर में बस अड्डे के लिए प्रस्तावित भूमि की पैमाइश करते एसडीएम। - फोटो : RUDRAPUR
क्षेत्र में प्रस्तावित बस अड्डा निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है। एसडीएम की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने चिह्नित जगह की पैमाइश की।
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार में अलखदेवी ग्राम सभा में करीब तीन एकड़ जमीन प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण के लिए परिवहन निगम को दी गई थी। तत्कालीन तहसीलदार ने जमीन की पैमाइश कराई थी।

इसके बाद बस अड्डे का मामला सरकारी फाइलों में दबकर रह गया था। मामला फिर उठा तो निगम ने प्रस्तावित जमीन पर बस स्टैंड का बोर्ड लगा दिया। मंगलवार को एसडीएम विवेक प्रकाश की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने फिर से भूमि की पैमाइश की थी। एसडीएम ने कहा कि बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि की नपत कराई गई है। जल्द ही आगे की कार्य योजना अमल में लाई जाएगी। वहां लेखपाल सतपाल बाबू, मोहम्मद नाजिम सहित अन्य राजस्व कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed