फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MCOM classes will be held from the upcoming session at Khatima College

खटीमा कॉलेज में आगामी सत्र से एमकॉम की कक्षाएं चलेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
MCOM classes will be held from the upcoming session at Khatima College
खटीमा के प्रतापपुर में आंचल के उत्पादों का लोकार्पण करते दुग्ध, सहकारिता एवं उच्च शिक्षा मंत्री ? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आगामी शैक्षिक सत्र से खटीमा डिग्री कालेज में एमकॉम खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कैंपस की मांग पर कहा कि एक बार सबसे बातचीत के बाद ही निर्णय होगा।
विज्ञापन

शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री ने डिग्री कालेज में बहुउद्देश्यीय सभागार परिसर का जायजा लिया। इसके बाद प्राचार्य कक्ष में समस्याएं सुनीं। कहा कि मंत्रालय ने कॉलेजों की बेहतरी के लिए 17 से अधिक फैसले लिए हैं। कहा सभी कॉलेज इंटरनेट सुविधा से लैस हो जाएंगे। दो अक्टूबर को सीएम इसे लांच करेंगे। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने एमकॉम सभागार और कैंपस का मामला मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

वहीं, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने क्षेत्र में एक और कालेज खोलने की मांग और बीए में समाज शास्त्र, गृह विज्ञान विषय को खोलने की मांग की। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने कॉलेज भवन की छत टपकने की समस्या रखी। छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल ने ज्ञापन सौंपा। वहीं, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन जोशी, रमेश रौतेला आदि ने खटीमा में कैंपस खोलने आदि की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुकुल कुमार, प्रमोद गड़कोटी ने भी ज्ञापन सौंपा। वहां पर यूओयू के कुलपति ओम प्रकाश नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, किशोर जोशी, गणेश ठकुराठी, सतीश भट्ट, नीरज धामी, डॉ. केवी श्रीवास्तव आदि थे।
आंचल के रसगुल्ले और गुलाब जामुन को किया लॉन्च
खटीमा। राखी के अवसर पर ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ के आंचल रसगुल्ले, गुलाब जामुन और हल्दी को दुग्ध एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लॉन्च किया। उन्होंने इससे पूर्व उत्तराखंड बीज विकास एवं प्रमाणीकरण अध्यक्ष राजवीर सिंह के फार्म पर 15 लाख की लागत से लगे प्लांट का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग 3500 लोगों को रोजगार के साथ ही जरूरतमंदों को 50 प्रतिशत छूट पर लोन देगा। कहा कि एक से पांच लाख का लोन बिना ब्याज के देने की योजना चल रही है। दुग्ध उत्पादकों को चार रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन और पशु आहार पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि दुग्ध संघ का यह पहला प्लांट है। जो जिले के अलावा प्रदेश भर में उत्पाद भेजेगा।

बैठक में विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा आदि ने सहकारिता संबंधी जानकारियां दी। दुग्ध संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह रौतेला ने आभार जताया। संचालन पीसी शर्मा ने किया। वहां पर किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रधान प्रबंधक संजय डिमरर, कैलाश मनराल, तिलक राज गंभीर, नंदन सिंह खड़ायत, रंदीप पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed