फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MBPG Haldwani won the kabaddi final 36-25.

Udham Singh Nagar News: एमबीपीजी हल्द्वानी ने 36-25 से जीता कबड्डी का फाइनल

Thu, 08 Oct 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
MBPG Haldwani won the kabaddi final 36-25.
एमबीपीजी हल्द्वानी की विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करतीं सितारगंज पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो.
सितारगंज। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर को 36-25 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर हल्द्वानी की टीम ने 11 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने मेजबान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज को 47-37 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर ने पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर को 29-21 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा उत्तराखंड के प्रभारी निदेशक प्रो. एके उनियाल, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू रानी बंसल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी प्रो. नागेंद्र शर्मा और वर्तमान क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, एमपीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, डिग्री कॉलेज बाजपुर, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़, डीएसबी परिसर नैनीताल, पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा और पाल कॉलेज हल्द्वानी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्रीड़ा विभाग के संयोजक प्रो. जगदीश प्रसाद समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष हरे कृष्णा सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed