{"_id":"69600994600cb3c678038c1d","slug":"mayanks-century-maurya-academys-spectacular-victory-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-135462-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मयंक की शतकीय पारी, मौर्य अकादमी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मयंक की शतकीय पारी, मौर्य अकादमी की शानदार जीत
Fri, 09 Jan 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग चरण का मुकाबला एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी और मौर्य क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मौर्य अकादमी ने रुद्र लायंस को छह विकेट से पराजित किया।
सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्र लायंस ने 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 268 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी के कप्तान मयंक मंडेला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 रनों की शानदार पारी खेली। मौर्य अकादमी ने लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
यह सुपर लीग चरण का अंतिम मुकाबला था। जीत के बावजूद मौर्य अकादमी अंक तालिका के आधार पर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी और किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी के बीच रुद्रपुर में खेला जाएगा।